Baby Boy Names Inspired by Lord Brahma: जब हिंदू धर्म में किसी बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता इसे बहुत सौभाग्य का दिन मानते हैं। इस दिन को पूरा परिवार एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करता है और उसे एक ऐसा नाम देना चाहता है, जो उसके जीवन पर अत्यधिक प्रभाव डाले। कई माता-पिता अपने बच्चों को भगवान के नामों से प्रेरित नाम देते हैं। आपने अब तक बच्चों के लिए भगवान कृष्ण या भगवान राम या भगवान शिव के अनेक नामों के बारे में सुना होगा,
लेकिन आप अपने बेटे को भगवान ब्रह्मा के नामों पर भी नाम दे सकते हैं। आज हम आपको प्यारे से लाडले के लिए कुछ ऐसे नाम की लिस्ट दिखा रहे हैं, जिनका संंबंध ब्रह्मा जी से है।
Baby Boy Names Inspired by Lord Brahma: ब्रह्मा जी से प्रेरित लड़कों के नाम

- अव्याय – जिसका विनाश न हो सके
- हंसवाहन – हंस की सवारी करने वाले
- सुरज्येष्ठ – देवताओं में ज्येष्ठ
- विश्वकर्मा – ब्रह्मांड के निर्माता
- सदानंद – जो सदैव आनंद में रहे
- विभु – सर्वव्यापी
- निधि – खजाना या विधाता का रूप
- अद्वैत – अद्वितीय
- ज्ञान – प्रकाश या बुद्धिमत्ता
- वेदांत – वेदों का सार
- ओजस – दिव्य तेज
- तन्मय – एकाग्रचित्त
- अर्णव – सागर (सृष्टि का प्रतीक)
- अक्षज – भगवान विष्णु और ब्रह्मा का अंश
- आरव – शांतिपूर्ण (ज्ञान का प्रतीक)
- अथर्व – वेदों का ज्ञाता
- कविश – कवियों के राजा (ब्रह्मा जी को आदि कवि माना जाता है)
- वेधस – बुद्धिमान, सृष्टिकर्ता
- सात्विक – शुद्ध गुण वाला
- ध्रुव – अटल

- प्रणव – ॐ का उच्चारण
- भाविन – भविष्य या सृजन करने वाला
- मनन – विचारशील
- निर्मय – दोषरहित
- अरिहंत – बुराई का नाश करने वाला
- अन्वेष – खोज या नया सृजन
- दक्ष – निपुण (ब्रह्मा के पुत्र का नाम)
- अंगिरा – ब्रह्मा के मानस पुत्र का नाम
- अत्रि – सप्तऋषियों में से एक (ब्रह्मा के पुत्र)
- भृगु – एक महान ऋषि (ब्रह्मा के मानस पुत्र)
- मरीचि – प्रकाश की किरण (ब्रह्मा के पुत्र)
- पुलस्त्य – ब्रह्मा के एक और मानस पुत्र
- वशिष्ठ – श्रेष्ठ (ब्रह्मा के पुत्र)
- नारद – भक्ति के प्रतीक (ब्रह्मा के पुत्र)
- कृतु – शक्ति या संकल्प
- पुलह – एक प्राचीन ऋषि
Also Read: आप भी अपनी बेटी के लिए Special और Unique नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां देखिए Modern Punjabi Names List


Download Android App
Download iOS App




