Confident Baby Boy Names: अपने बेटे को बनाना चाहते हैं निडर और Confident? यहां देखें लड़कों के ये सबसे Unique Name और उनके अर्थ

Summary :

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा किसी से बिना डरे हर मुश्किल का सामना करे। जिसके लिए वो बचपन से ही उसकी परवरिश पर ध्यान देते हैं, इसलिए पेरेंट्स अपने बच्चे के नाम के बारे में सबसे पहले सोचते हैं। माना जाता है कि इंसान का नाम उसके जीवन और व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि माता-पिता बच्चे का नाम रखते समय बहुत सोच-विचार करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा बचपन से ही निडर और कॉन्फिडेंट रहे, तो अब आपको उसके लिए नाम तलाशने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम…

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा किसी से बिना डरे हर मुश्किल का सामना करे। जिसके लिए वो बचपन से ही उसकी परवरिश पर ध्यान देते हैं, इसलिए पेरेंट्स अपने बच्चे के नाम के बारे में सबसे पहले सोचते हैं। माना जाता है कि इंसान का नाम उसके जीवन और व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि माता-पिता बच्चे का नाम रखते समय बहुत सोच-विचार करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा बचपन से ही निडर और कॉन्फिडेंट रहे, तो अब आपको उसके लिए नाम तलाशने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको Confident Boy Names in Hindi की लिस्ट और उनके अर्थ दिखा रहे हैं।

Confident Baby Boy Names: यहां देखें लड़कों के यूनिक नाम

Confident Baby Boy Names
Confident Baby Boy Names (Source: social media)
  • अभय – निडर या जिसे कोई भय न हो
  • शौर्य – वीरता या पराक्रम
  • वीर – बहादुर या योद्धा
  • विक्रम – पराक्रम या वीरता
  • निर्भय – बिना किसी डर के, साहसी
  • पराक्रम – शक्ति या पुरुषार्थ
  • प्रताप – गरिमा, महिमा या तेज
  • रणवीर – युद्ध का नायक या विजेता
  • तेजस – चमक, बुद्धि या ऊर्जा
  • उदय – ऊपर उठना या प्रगति करना
  • अद्वैत – अनोखा या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो
  • ईशान – भगवान शिव, शासक या स्वामी
  • क्षितिज – जहां धरती और आकाश मिलते हैं, राजा
  • महीपाल – पृथ्वी की रक्षा करने वाला राजा
  • राजेंद्र – राजाओं का राजा
Confident Boy Names in Hindi
Confident Boy Names in Hindi (Source: social media)
  • रेयांश – प्रकाश की किरण या भगवान विष्णु का अंश
  • सम्राट – राजा, शहंशाह
  • सरताज – ताज या मार्गदर्शक
  • युवान – युवा, शक्तिशाली या मजबूत नेता
  • आरव – शांतिपूर्ण और ज्ञान से भरपूर
  • चैतन्य – चेतना, ज्ञान या बुद्धि
  • दर्श – सुंदर, भगवान कृष्ण का एक रूप
  • दिवित – अमर या प्रकाश से भरपूर
  • मेधांश – बुद्धि के साथ पैदा हुआ
  • प्रणव – पवित्र ध्वनि ‘ॐ’
  • श्रेयस – शुभ, भाग्यशाली या श्रेष्ठ
  • उत्कर्ष – उन्नति, प्रगति या समृद्धि
  • विहान – सुबह की पहली किरण, नई शुरुआत
  • अगस्त्य – एक महान ऋषि, पहाड़ों को झुकाने वाला
  • दक्ष – सक्षम, चतुर या कुशल
  • हार्दिक – दिल से, स्नेह से भरपूर
  • जतिन – अनुशासित, भगवान शिव का एक नाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।