Stock Market Today 11 June 2026: मिडिल ईस्ट में बमबारी से टूटा भारतीय शेयर बाजार, Sensex 350 अंको की गिरावट के साथ खुला

Summary :

Stock Market Today 11 June 2026: अमेरिका-ईरान के बीच जंग तेज होने के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 0.40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।  बता दें कि सेंसेक्स 367.19 अंक गिरकर 73,615.99 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 110.55 अंक गिरकर 23,104.40 पर खुला। खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स 340.39 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 50 114.45 अंक गिरकर 23,100.50 पर था। Top Gainers And Losers Today: Hindalco के शेयरों में गिरावट व्यापक बाजार…

Stock Market Today 11 June 2026: अमेरिका-ईरान के बीच जंग तेज होने के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 0.40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।  बता दें कि सेंसेक्स 367.19 अंक गिरकर 73,615.99 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 110.55 अंक गिरकर 23,104.40 पर खुला। खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स 340.39 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 50 114.45 अंक गिरकर 23,100.50 पर था।

Top Gainers And Losers Today: Hindalco के शेयरों में गिरावट

Hindalco के शेयरों में गिरावट
Hindalco के शेयरों में गिरावट

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.61 प्रतिशत और 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बन गया। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल, निफ्टी ऑटो और निफ्टी केमिकल में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी 50 इंडेक्स में एचसीएलटेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, टीसीएस, आयशर मोटर, इटरनल और हिंडाल्को के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Expert On Share Market: वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव

Stock Market Today
Stock Market Today

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव बढ़ सकता है, जिससे ब्याज दरों और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। इसी अनिश्चितता के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में जोखिम से बचने का विकल्प ढूंढ रहे है।

Asian Market Today: वैश्विक बाजारों में कोहराम

एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली है। हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1 प्रतिशत तक गिर गए, वहीं जापान का निक्केई सूचकांक लगभग सपाट कारोबार करता रहा। अमेरिकी शेयर बाजारों की बात करें, तो बुधवार रात वॉल स्ट्रीट भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 1.62 प्रतिशत गिरा, जबकि नैस्डैक में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।