Goddess Lakshmi Names for Baby Girl: घर आएगी सुख-समृद्धि, अपनी Girl के लिए चुनें Mata Lakshmi से प्रेरित ये 108 Unique और Meaningful names

Summary :

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में जन्मी बेटी के लिए माता लक्ष्मी से प्रेरित नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको उसके लिए देवी लक्ष्मी से जुड़ा कोई यूनिक और मीनिंगफुल नाम बताएंगे, ये बेबी गर्ल नेम की लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम का एक गहरा मतलब है। इतना ही नहीं लिस्ट में शामिल नाम में आपको धार्मिक और ट्रेडिशनल, दोनों तरह के नाम देखने को मिल जाएंगे। अगर आप Hindu Goddess Lakshmi Names for Baby…

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में जन्मी बेटी के लिए माता लक्ष्मी से प्रेरित नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको उसके लिए देवी लक्ष्मी से जुड़ा कोई यूनिक और मीनिंगफुल नाम बताएंगे, ये बेबी गर्ल नेम की लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम का एक गहरा मतलब है।

इतना ही नहीं लिस्ट में शामिल नाम में आपको धार्मिक और ट्रेडिशनल, दोनों तरह के नाम देखने को मिल जाएंगे। अगर आप Hindu Goddess Lakshmi Names for Baby Girl की तलाश में हैं, तो इस लिस्ट में शामिल नाम में से कोई प्यारा हिंदू बेबी गर्ल नेम पसंद कर सकते हैं।

108 Names of Goddess Lakshmi for Baby Girl: यहां देखें देवी लक्ष्मी से प्रेरित लड़कियों के नाम

Goddess Lakshmi Names for Baby Girl
Goddess Lakshmi Names for Baby Girl (Source: social media)

1. श्री – समृद्धि और सौभाग्य
2. लक्ष्मी – धन और ऐश्वर्य की देवी
3. पद्मा – कमल के फूल पर विराजमान
4. कमला – कमल के समान सुंदर
5. रमा – सुंदर, भगवान विष्णु की पत्नी
6. चंचला – चंचल स्वभाव वाली (लक्ष्मी जी का एक विशेष नाम)
7. हरिप्रिया – भगवान विष्णु की सबसे प्रिय
8. वैष्णवी – विष्णु जी की शक्ति
9. सिंधुजा – समुद्र की पुत्री (समुद्र मंथन से जन्मी)
10. पद्मजा – कमल से उत्पन्न होने वाली
11. श्रिया – सुख, समृद्धि और वैभव
12. ऋद्धि – संपन्नता और सफलता
13. शुभा – शुभ और कल्याण करने वाली
14. कल्याणी – सबका मंगल करने वाली
15. वसुधा – धन देने वाली, पृथ्वी
16. वसुंधरा – धरती, समृद्धि को धारण करने वाली
17. अनघा – निष्पाप, पवित्र
18. अनन्य – अद्वितीय, जिसके समान कोई न हो
19. अमृता – अमृत के समान, जो कभी नष्ट न हो
20. दीप्ता – चमकदार, प्रकाशमान

Modern names of Goddess Lakshmi
Modern names of Goddess Lakshmi (Source: social media)

21. नित्या – शाश्वत, जो हमेशा रहे
22. विमला – स्वच्छ, शुद्ध और निर्मल
23. शुचि – पवित्र और निष्कलंक
24. ईश्वरी – शक्तिशाली, ईश्वर का रूप
25. देविका – छोटी देवी, दैवीय अंश
26. नंदिका – खुशियाँ और आनंद देने वाली
27. सुदीक्षा – अच्छी शुरुआत, सुंदर इच्छा
28. भाग्यश्री – भाग्यशाली और सुंदर
29. मनीषा – बुद्धि और गहरी सोच
30. मोहिनी – सबको मंत्रमुग्ध करने वाली
31. भारती – ज्ञान और कला की देवी
32. सात्विका – शांत, शुद्ध और सात्विक
33. अवनी – पृथ्वी, माता लक्ष्मी का स्वरूप
34. प्रकृती – कुदरत, सृष्टि का आधार
35. ख्याति – कीर्ति और प्रसिद्धि
36. अदिति – असीम, देवताओं की माता
37. गायत्री – पवित्र मंत्र, वेदों की माता
38. इरा – ज्ञान की देवी, पृथ्वी
39. वेदिका – चेतना, ज्ञान की वेदी
40. यशस्विनी – सफलता और कीर्ति पाने वाली

Modern names of Goddess Lakshmi
Modern names of Goddess Lakshmi (Source: social media)

41. मनस्विनी – स्वाभिमानी और बुद्धिमान
42. शिवा – कल्याणकारी, बेहद शुभ
43. सुलोचना – सुंदर आँखों वाली
44. ऐश्वर्या – धन, वैभव और समृद्धि
45. दीक्षा – संकल्प, शुरुआत
46. विभा – चमक, प्रकाश की किरण
47. मंगला – अत्यंत शुभ और मंगलकारी
48. सुभाषिनी – मीठा बोलने वाली
49. दर्पणा – शीशे की तरह साफ और सुंदर
50. तेजस्विनी – ऊर्जावान, चमकदार
51. लावण्या – सुंदरता और शालीनता
52. गरिमा – गौरव, सम्मान
53. महिमा – महानता, प्रताप
54. गीतिका – छोटा सा सुंदर गीत
55. कंचन – सोने के समान शुद्ध और मूल्यवान
56. कृतिका – एक नक्षत्र का नाम, कलात्मक
57. विदुषी – अत्यंत बुद्धिमान और ज्ञानी
58. चारु – सुंदर, आकर्षक
59. छवि – प्रतिबिंब, सुंदर रूप
60. दिव्या – अलौकिक, दिव्य शक्ति

Hindu goddess lakshmi names for baby girl
Hindu goddess lakshmi names for baby girl (Source: social media)

61. हंसिका – हंस जैसी सुंदर और पवित्र
62. मालिका – फूलों का हार, रानी
63. नलिनी – कमल का फूल
64. पूज्या – आदरणीय, पूजने योग्य
65. राधा – भगवान कृष्ण की प्रिय, समृद्धि
66. सारिका – एक मधुर बोलने वाली चिड़िया
67. सीमा – मर्यादा, सीमा
68. तनुजा – बेटी, लक्ष्मी का एक रूप
69. उमा – माता पार्वती का नाम, शांति
70. वंदना – प्रार्थना, स्तुति
71. वारुणी – समुद्र से उत्पन्न होने वाली
72. यशी – प्रसिद्धि, कीर्ति
73. जागृति – सजगता, चेतना
74. ज्योति – प्रकाश, लौ
75. करुणा – दया, ममता
76. मधुरा – मीठी, मधुर स्वभाव वाली
77. नूतन – नई, ताज़ा
78. प्रतिभा – बुद्धि, हुनर
79. प्रीति – प्रेम, स्नेह
80. रचना – कला, सृष्टि

Hindu goddess lakshmi names for baby girl
Hindu goddess lakshmi names for baby girl (Source: social media)

81. साधना – आराधना, तपस्या
82. सरला – सीधी-सादी, सरल हृदय
83. स्वाति – एक शुभ नक्षत्र
84. तृप्ति – संतोष, संतुष्टि
85. उर्वी – पृथ्वी, विशाल
86. वीणा – संगीत का वाद्य यंत्र
87. अंजलि – श्रद्धा सुमन, अर्पण
88. भावना – अच्छी सोच, भावनाएँ
89. चेतना – बुद्धि, होश
90. दया – दयालुता, ममता
91. दीपा – दीया, प्रकाश फैलाने वाली
92. कस्तूरी – सुगंधित पदार्थ
93. कुमुद – सफेद कमल का फूल
94. लतिका – छोटी बेल, नाजुक
95. मीरा – भगवान कृष्ण की भक्त, समृद्ध

Hindu goddess lakshmi names for baby girl
Hindu goddess lakshmi names for baby girl (Source: social media)

96. निरुपमा – जिसकी कोई उपमा न हो, बेमिसाल
97. पल्लवी – नई पत्तियाँ, शुरुआत
98. रेणुका – परशुराम की माता, धूल के कण जैसी सूक्ष्म
99. श्वेता – सफेद, पवित्र और साफ
100. सुशीला – अच्छे व्यवहार वाली
101. सुमित्रा – अच्छी दोस्त
102. तारा – आसमान का तारा, चमक
103. विद्या – ज्ञान, बुद्धि
104. सुरभि – सुगंध, सुंदर खुशबू वाली
105. सुप्रिया – सबकी प्रिय, प्यारी
106. तन्वी – नाजुक, सुंदर रूप वाली
107. नव्या – नई, आधुनिक और सुंदर
108. विदुषा – बुद्धिमत्ता से भरपूर

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।