प्रकृति को लोग हमेशा से ही बहुत ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि ये अपने साथ हर किसी को जोड़कर रखता है, इसलिए आजकल माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नामों ढूंढते हैं, जो ना सिर्फ बोलने में मधुर हो, बल्कि सुनने में भी काफी ज्यादा सुंदर हो। अगर आपके घर भी खुशखबरी आने वाली है, तो जरूर आप अपने बच्चे के लिए ऐसे नाम खोज रहे होंगे, जो उसको काफी ऊंचाइयों तक लेकर जाए और उसके जीवन पर काफी ज्यादा गहरा प्रभाव भी डालें। ऐसे में आज हम आपको यहां नेचर से प्रेरित नाम– जैसे पेड़, फूल, जल, आकाश के बारे में बताएंगे, जो आपके बच्चे को सबसे हटकर दिखाएंगे। आइए इन नामों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
देखें नेचर से जुड़े बच्चों के नाम की लिस्ट
Baby Boy Names: लड़कों के नाम
1. आरव (Aarav) – शांत, शांतिपूर्ण (जैसे प्रकृति की शांति)
2. अर्णव (Arnav) – महासागर, समुद्र
3. विहान (Vihaan) – सुबह का पहला प्रकाश, भोर
4. रेयांश (Reyansh) – सूरज की पहली किरण
5. कबीर (Kabir) – महान (प्रकृति की विशालता की तरह)
6. नील (Neel) – नीला आकाश या नीलमणि
7. अयान (Ayaan) – प्रकृति का उपहार
8. रुशिल (Rushil) – आकर्षक, पहाड़ों की तरह सुंदर
9. वेदांत (Vedant) – परम ज्ञान (प्रकृति का सार)
10. देवांश (Devansh) – भगवान का अंश
11. समीर (Sameer) – सुबह की ठंडी हवा
12. बादल (Badal) – मेघ, क्लाउड
13. पवन (Pawan) – हवा, वायु
14. सागर (Sagar) – समुद्र
15. शिखर (Shikhar) – पहाड़ की चोटी
16. मलय (Malay) – चंदन का पहाड़ या सुगंधित हवा
Baby Girl Names: लड़कियों के नाम
17. प्रकृति (Prakriti) – कुदरत, नेचर
18. अवनि (Avani) – धरती, पृथ्वी
19. मायरा (Myra) – प्यारी, शहद की तरह मीठी
20. इरा (Ira) – पृथ्वी, सरस्वती देवी
21. सिया (Siya) – सीता (जो धरती से जन्मी थीं)
22. अन्या (Anya) – अटूट, अनुग्रह (प्रकृति की सुंदरता)
23. तारा (Tara) – आकाश का तारा
24. काव्या (Kavya) – कविता (प्रकृति की कविता)
25. मिष्टी (Mishti) – मीठी (प्रकृति की मिठास)
26. रिया (Riya) – बहती हुई नदी की तरह
27. आरोही (Aarohi) – सुरों का चढ़ाव, प्रगति
28. माही (Mahi) – पृथ्वी, नदी
29. वृष्टि (Vrishti) – बारिश की बूंदें
30. कली (Kali) – फूल की कली
31. झरना (Jharna) – वॉटरफॉल
32. लहर (Lahar) – पानी की तरंग


Download Android App
Download iOS App




