Rainbow Inspired Baby Names: मानसून में हुआ है बच्चे का जन्म, तो यहां देखें Rainbow से प्रेरित बच्चों के Beautiful Names की लिस्ट और Meanings

Summary :

मानसून का महीना शुरू हो गया है दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हे बारिश का मौसम बहुत ज्यादा पसंद होता है, क्योंकि इस मौसम में हर जगह बस हरियाली ही नजर आती है ऐसे में अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म हुआ है या फिर कुछ ही दिनों में घर में खुशखबरी आने वाली है, तो आज हम यहां आपको न्यू बॉर्न बेबी के लिए इंद्रधनुष से प्रेरित नामों की लिस्ट दिखाने वाले हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी काफी मदद करेंगे, तो चलिए यहां देखते हैं, बच्चों के यूनिक और मॉडर्न नाम और उनके अर्थ।…

मानसून का महीना शुरू हो गया है दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हे बारिश का मौसम बहुत ज्यादा पसंद होता है, क्योंकि इस मौसम में हर जगह बस हरियाली ही नजर आती है ऐसे में अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म हुआ है या फिर कुछ ही दिनों में घर में खुशखबरी आने वाली है, तो आज हम यहां आपको न्यू बॉर्न बेबी के लिए इंद्रधनुष से प्रेरित नामों की लिस्ट दिखाने वाले हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी काफी मदद करेंगे, तो चलिए यहां देखते हैं, बच्चों के यूनिक और मॉडर्न नाम और उनके अर्थ।

यहां देखें Rainbow Inspired बच्चों के नामों की List

लड़कों के नाम

  • आकाश – आसमान, जहां इंद्रधनुष दिखाई देता है।
  • अंशुमान – सूरज, जिसकी रोशनी से इंद्रधनुष बनता है।
  • अरुण – सुबह की लालिमा या सूर्य की पहली किरण।
  • बादल – मेघ, जो इंद्रधनुष के लिए बारिश लाते हैं।
  • धनुष – कमान, जो इंद्रधनुष के आकार को दर्शाता है।
  • गगन – खुला आसमान।
  • हरित – हरा रंग, जो इंद्रधनुष का एक मुख्य रंग है।
  • इंद्र – वर्षा और बिजली के देवता, जिन्हें इंद्रधनुष का स्वामी माना जाता है।
  • इंद्रनील – नीला नीलमणि रत्न।
  • किरण – प्रकाश की लकीर या रोशनी।
  • मयूर – मोर, जिसके पंख इंद्रधनुष की तरह रंग-बिरंगे होते हैं।
  • नवरंग – नौ रंगों वाला या बेहद रंगीन।
  • नील – नीला रंग।
  • रोहित – लाल रंग, जो इंद्रधनुष का पहला रंग है।
  • रोहन – ऊपर की ओर बढ़ना या आकाश में उठना।
  • रवि – सूर्य या सूरज।

लड़कियों के नाम

  • अरुणि – सुबह के आकाश की लालिमा।
  • अवनि – धरती या पृथ्वी, जहां इंद्रधनुष झुकता हुआ दिखाई देता है।
  • बरखा – सावन की बारिश।
  • चारु – सुंदर और आकर्षक, बिल्कुल इंद्रधनुष की तरह।
  • चित्रा – रंगों से सजी हुई तस्वीर।
  • चित्रांगदा – सुंदर रंगों से सजी हुई या रंगीन।
  • दिव्या – अलौकिक या दिव्य प्रकाश।
  • ज्योति – दीये की लौ या प्रकाश।
  • कांति – चमक, आभा या निखार।
  • मयूरी – मोरनी, जो खूबसूरत रंगों और शालीनता का प्रतीक है।
  • मेघा – बारिश लाने वाला बादल।
  • नीला – गहरा नीला रंग।
  • पलाशा – पलाश का फूल, जो चमकीले नारंगी-लाल रंग का होता है।
  • प्रभा – चमक, रौशनी या सुबह की धूप।
  • रंगत – रूप, रंग या निखार।
  • रंगोली – खुशियों के स्वागत के लिए बनाए जाने वाले सुंदर रंग।

Also Read: New Generation Baby Names: आज की Generation के लिए बेस्ट हैं बच्चों के ये 30+ Modern names, जो बोलने में बेहद Easy और सुनने में हैं Unique

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।