भारत के मंदिरों का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। सनातन धर्म के प्रति लोगों के गहरे प्यार के कारण मंदिरों में हमेशा भीड़ रहती है। सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है, यहां हम उन माता-पिता के लिए यूनिक और प्यारे नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, जिनके घर जल्द ही बच्चे का जन्म होने वाला है। ये नाम मॉडर्न होने के साथ-साथ सनातन धर्म की जड़ों से भी जुड़े हैं, जो भारत के फेमस मंदिरों से प्रेरित हैं। चलिए यहां जानते हैं, लड़के और लड़कियों के मॉडर्न और सनातन से जुड़े नाम।
रामेश्वरम से प्रेरित बच्चों के नामों की लिस्ट

लड़कों के नाम
1. रामनाथ – श्रीराम के ईश्वर (भगवान शिव, रामेश्वरम के मुख्य देवता)
2. रामनाथन – रामनाथ का दक्षिण भारतीय रूप
3. सेतु – रामेश्वरम में बना पवित्र पुल
4. सेतुबंधन – पवित्र पुल का निर्माण
5. राघव – रघु कुल के वंशज, श्री राम
6. ईशान – भगवान शिव, सर्वोच्च स्वामी
7. रुद्र – भगवान शिव का तेजस्वी और शक्तिशाली रूप
8. शिवाय – जो भगवान शिव को समर्पित हो
9. समुद्र – रामेश्वरम को घेरने वाला विशाल महासागर
10. अर्णव – विशाल सागर या समुद्र
11. सागर – समुद्र या जलराशि
12. वरुण – जल और समुद्र के देवता
13. तीर्थ – पवित्र स्थान या पावन जल
14. तीर्थेश – पवित्र तीर्थों के स्वामी
15. आंजेनेय – माता अंजनी के पुत्र, श्री हनुमान
16. मारुति – पवनपुत्र हनुमान
17. रामदास – श्री राम के परम भक्त
18. श्रीराम – शुभ और मंगलकारी श्री राम
19. लिंगेश – पवित्र शिवलिंग के स्वामी
20. अगस्त्य – दक्षिण भारत और तीर्थयात्रा से जुड़े महान ऋषि
लड़कियों के नाम
21. पार्वती – रामेश्वरम की मुख्य देवी पर्वतावर्धिनी
22. वर्धिनी – वृद्धि और समृद्धि प्रदान करने वाली
23. सीता – देवी सीता, पवित्रता और भक्ति की प्रतीक
24. जानकी – राजा जनक की पुत्री, माता सीता
25. वैदेही – विदेह की राजकुमारी, देवी सीता
26. तारिणी – जीवन रूपी सागर से तारने वाली देवी
27. पुण्या – पवित्र, शुभ और पुण्यमयी
28. पावनी – पावन करने वाली, पवित्र जल जैसी
29. जलधि – जल का खजाना, समुद्र
30. सागरी – समुद्र से जुड़ी हुई
31. रमा – देवी लक्ष्मी
32. शिवन्या – भगवान शिव का अंश


Download Android App
Download iOS App




