Sanskrit Baby Names Inspired by Shiva: सावन का महीना बेहद खास होता है, क्योंकि इस महीने में भगवान शिव की धूम-धाम से पूजा-अर्चना की जाती है। अगर इस समय किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसे बहुत भाग्यशाली माना जाता है। सावन में जन्म लेने वाला बच्चा भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर पैदा होता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी जल्दी खुशखबरी आने वाली है, तो आज हम आपको यहां बच्चों के प्यारे और क्यूट नामों की लिस्ट दिखाएंगे, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे। आइए देखते हैं, यहां पूरे नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।
भगवान शिव से प्रेरित बच्चों के 30+ नाम

- अनिकेत – संसार के स्वामी / जिनका कोई एक निश्चित निवास न हो
- गिरीश – पर्वतों के राजा
- ईशान – उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी / परमेश्वर
- कैलाश – शांति का शिखर / शिव जी का पवित्र निवास
- महादेव – देवों के देव
- रुद्र – दुखों को दूर करने वाले / पराक्रमी
- सोमेश – चंद्रमा के स्वामी
- त्रिपुरारि – तीनों लोकों का कल्याण करने वाले / त्रिपुरासुर के विनाशक
- आशुतोष – जो बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं
- अव्यक्त – जो प्रकट न हो / अनंत
- भव्य – शानदार और सुंदर
- जटाधर – जटाओं को धारण करने वाले
- नितांत – शाश्वत / हमेशा रहने वाले
- प्राणेश – जीवन के स्वामी
- शंभू – कल्याण और समृद्धि के दाता
- शिवम – शुभ, पवित्र और कल्याणकारी
- शंकर – सुख और शांति प्रदान करने वाले
- अघोर – निडर / पवित्र
- भार्गव – तेज से चमकने वाले
- दक्ष – योग्य और कुशल
- देवांश – ईश्वर का अंश
- हार्दिक – हृदय से जुड़ा हुआ
- केदार – भगवान शिव का एक रूप
- प्रणव – पवित्र ध्वनि ‘ॐ’
- शिवाय – भगवान शिव को समर्पित
- तुषार – बर्फ की बूंदें / पवित्रता का प्रतीक
- चंद्रेश – चंद्रमा के देव
- गंगाधर – गंगा जी को धारण करने वाले
- महेश – महान शासक / परमेश्वर
- नटराज – नृत्य के राजा
- नीलकंठ – नीले कंठ वाले


Download Android App
Download iOS App




