कटोरिया/बांका(पंजाब केसरी)- बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने अपने कैम्प कार्यालय कटोरिया में बुधवार को क्राइम मीटिंग किया। क्राइम मिटींग में बेलहर पुलिस अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों ने भाग किया। मौके पर एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों से लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन,वारंटी गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती, महीने में की गई छापेमारी आदि की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया। सभी थानाध्यक्षों को अपने -अपने क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर लगाम लगाते हुए बालू माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही गयीं। साथ ही सरकार के शराब बंदी को सफल बनाये रखने के लिए अवैध शराब कारोबारी की धर-पकड़ जारी रखने को कहा गया। जबकि नक्सल गतिविधि पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। वहीं कांडों का निष्पादन, बैंक एवं एटीएम तथा सीएसपी में पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने, सर्च अभियान, रात्रि गश्ती, समकालीन अभियान के तहत फरार वारंटीयों को गिरफ्तार करने की बात कही गयीं। बैठक में कटोरिया इंस्पेक्टर अनिल कुमार, बेलहर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार, कटोरिया थानाध्यक्ष महेश्वर राय, चांदन थानाध्यक्ष , जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, खेसर थानाध्यक्ष देवेंद्र राय, सुईया थानाध्यक्ष मनीष कुमार एवं आनंदपुर ओपीध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे।
कटोरिया कैम्प कार्यालय में एसडीपीओ बेलहर ने की क्राइम मीटिंग
Summary :
कटोरिया/बांका(पंजाब केसरी)- बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने अपने कैम्प कार्यालय कटोरिया में बुधवार को क्राइम मीटिंग किया। क्राइम मिटींग में बेलहर पुलिस अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों ने भाग किया। मौके पर एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों से लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन,वारंटी गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती, महीने में की गई छापेमारी आदि की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया। सभी थानाध्यक्षों को अपने -अपने क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर लगाम लगाते हुए बालू माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही गयीं। साथ ही सरकार के शराब बंदी को सफल बनाये रखने के लिए अवैध शराब कारोबारी की धर-पकड़…


Download Android App
Download iOS App



