राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस आज 13 अक्टूबर 2023 को पटना पहुँचें, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के स्थानीय कार्यक्रम में जाने से पहले प्रदेश कार्यालय पटना में केन्द्रीय मंत्री पारस ने प्रेस मीडिया के लोगों से कहा कि बिहार की स्थिति तथा यहां के कानून व्यवस्था पूरी तरह चैiपट हो गई है। यहां के लोगों को अमन चैन खत्म हो चुका है तथा राज्य कि जनता भयभीत हैं कब किसकी हत्या, लूट, डकैती, गरीब दलित, अतिपिछड़ी महिलायें के साथ अमानवीय व्यवहार हो जाए किसी को पता नहीं। आगे पारस ने कहा कि राज्य में बैंक डकैती के अलावे घरों में चोरी की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ा तथा सबसे चिंता की बात है कि पटना के अलावे राज्य के जिलाओं में प्रशासन के मिली भगत से साईबर क्राईम चरम पर है जो प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है किसी को अभी तक इन सभी मामलों में गिरफ्तारी नहीं होने के कारण ऐसे असमाजिक तत्वों का मनोबल उचाँ है। आगे श्री पारस ने कहा कि नीतीश कुमार जबतक एन.डी.ए में मुख्यमंत्री थे उस समय अपराधिक घटनायें में काफी कमी थी, कानून के डर से सभी प्रशासनिक पदाधिकारी भी भयमुक्त काम किया करते थे लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पुलिस प्रशासन भी सुस्त है। आगे केन्द्रीय मंत्री ने जातीय जनगणना को फर्जीवाड़ा करार देते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी बिना किसी दरवाजा गए हुए वोटर लिस्ट के सहारे जातीय जनगणना को जारी कर दिया जिसे मानने से इंकार करता हूँ
केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने जातीय जनगणना को फर्जीवाड़ा बताया
Summary :
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस आज 13 अक्टूबर 2023 को पटना पहुँचें, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के स्थानीय कार्यक्रम में जाने से पहले प्रदेश कार्यालय पटना में केन्द्रीय मंत्री पारस ने प्रेस मीडिया के लोगों से कहा कि बिहार की स्थिति तथा यहां के कानून व्यवस्था पूरी तरह चैiपट हो गई है। यहां के लोगों को अमन चैन खत्म हो चुका है तथा राज्य कि जनता भयभीत हैं कब किसकी हत्या,…


Download Android App
Download iOS App



