12 जातियों को एससी एसटी का दर्जा मिले: रंजीत कुमार चंद्रवंशी

Summary :

बिहार सरकार भी इस पर विधि सम्मत निर्णय लेकर विशेष दर्जा दे। उक्त बातें अखिल भारतवर्षीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हम (से) के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

पटना :जिस तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार ने तमाम अत्यंत पिछड़ी जातियों को एससी और एसटी का विशेष दर्जा दिया है। जिसमें चंद्रवंशी सहित तमाम 16 जातियों को शामिल किया गया है। उसी तरह बिहार में चंद्रवंशी, प्रजापति, मालाकार ,धानुक, नोनिया, नाई सहित 12 जातियों को एससी एसटी का विशेष दर्जा देकर इन सभी का जीवन स्तर में सुधार लाने का पिछले कई वर्षों से आंदोलन हम सब कर रहे हैं। 
बिहार सरकार भी इस पर विधि सम्मत निर्णय लेकर विशेष दर्जा दे। उक्त बातें अखिल भारतवर्षीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हम (से) के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। आज दलित महादलित सहित तमाम अत्यंत पिछड़ी जातियां सबसे अंतिम पायदान पर खड़ी है। इनके जीवन उत्थान के लिए स्पेशल स्टेटस मिलना अत्यंत आवश्यक है। 
हमने बरसों से इस संघर्ष को जारी रखा है। और जब तक मेरी जीवन रहेगी इस संघर्ष को जारी रखेंगे। हम बिहार सरकार के समक्ष अपनी प्रस्ताव को कई बार रखा है जिस तरीके से दलितों के लिए उन्होंने अभी घोषणा की है उससे हमें भी उम्मीद जगी है की बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी इस पर विचार करेंगे और सदन से पारित कर इन तमाम अत्यंत पिछड़ी समाज को मुख्यधारा में लाने का काम करेंगे।

Desk Team