पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम करीब 17.45 बजे मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों को लक्ष्य कर अकारण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सैनिकों के इस कृत्य का माकूल जवाब दिया।


Download Android App
Download iOS App



