पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की 352वीं जयंती की तैयारी हेतु बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की 352वीं जयंती का कार्यक्रम तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी एवं कंगन घाट, पटना सिटी में 11 जनवरी, 2019 से 14 जनवरी, 2019 तक होना है, जिसमें 11 जनवरी, 19 को प्रभात फेरी पूर्वा. 04 बजे से 08 बजे तक, 12 जनवरी, 19 को कीत्र्तन दरवार 04 बजे अप. से 12 बजे मध्य रात्रि तक, 13 जनवरी, 19 को मुख्य दीवान 09.20 बजे से 12.20 तक तथा 14 जनवरी, 19 को प्रकाशोत्सव 01.20 बजे पूर्वा. में संभावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निम्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर तैयारियां अपेक्षित है।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दियाकि वे युद्ध स्तर पर अपना कार्य और दायित्व को पूरा करें। सभी एजेंसी कार्यपालक अभियंता पीएचईडी गुरूद्वारा में 22 दिसम्बर, 2018 को बैठक कर सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाकर उस पर अमल करना प्रांरभ करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी आवासन एवं पार्किंग स्थल के लिए गुरूद्वारा में बैठक कर सारी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक यातायात, यातायात प्रबंधन, ट्रैफिक लाईट एवं ट्रैफिक पोस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज, उप विकास आयुक्त डा. आदित्य प्रकाश, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राजेन्द्र कुमार भील, अपर समाहत्र्ता सामान्य आशुतोष कुमार वर्मा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी पंकज कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह, समाहरत्र्ता के विशेष कार्य पदाधिकारी रजनीकान्त, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी एवं सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



