बिहार में बांका जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कार से 04 लाख 85 हजार 420 रुपये बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक स्वपना जी मेश्राम ने आज यहां बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बांका-अमरपुर मार्ग के समुखिया मोड़ के निकट कल देर रात वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक कार से चार लाख 85 हजार 420 रुपये बरामद किये गये।
पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। श्रीमती मेश्राम ने बताया कि कार सवार की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के गौना गांव निवासी मोहम्मद कमल और मोहम्मद अजमेरी के रुप में की गयी है। दोनों ने बताया कि रुपये जमीन बिक्री के हैं। उन्होंने बताया कि मामले का सत्यापन किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



