चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार बिहार में समस्तीपुर के जिला अधिकारी समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों का आज तबादला कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि समस्तीपुर के जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह का लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तबादला कर दिया गया है।
उनके स्थान पर बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिवेश सेहरा को समस्तीपुर का जिला अधिकारी बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा को अगले आदेश तक बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


Download Android App
Download iOS App



