बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिले के खरीक थाना क्षेत्र में एक बस और ट्रक की टक्कर में नौ मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक बस दरभंगा से बांका जा रही थी, इसी दौरान खरीक के अंभो चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे लोहे से लदे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और ट्रक पलट गया।

ट्रक पर लदे लोहे के पाइप के उपर कई मजदूर बैठे थे। ट्रक पलटने के बाद सभी मजदूर लोहे के पाइप के नीचे दब गए हैं।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस समेत कई इलाकों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े लोहे की पाइप को हटाया गया।
World Corona : दुनियाभर में वैश्विक महामारी का हाहाकार, संक्रमितों का आंकड़ा 48 लाख के पार
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में छह मजूदरों की मौत हुई है। पुलिस पाइप हटाने में जुटी हुई है। आशंका है कि दुर्घटना स्थल पर और अधिक शव दबे हो सकते हैं। इस हादसे में बस पर सवार 4 लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है तथा विस्तृत जानकारी के लिए खोजबीन जारी है।


Download Android App
Download iOS App



