भारत सरकार में अधिकारी रहे बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक समाजसेवी ए. पी.पाठक अपने हज़ारों समर्थको के साथ बीजेपी में शामिल हो गए।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।लौरिया की रैली में गृह मंत्री अमित शाह जी के सामने पाठक ने बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।
पिछले लगभग एक साल के कयासों का कल लौरिया क रैली में अंत हो गया जब पाठक ने बीजेपी का दामन थाम लिया।पाठक ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और लोग लगातार उनसे बीजेपी में शामिल होने की अपील कर रहे थे।पाठक के साथ हज़ारो मुस्लिम और महिलाओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
पाठक के बीजेपी में आने से बाल्मीकिनगर लोकसभा चुनावों के समीकरण बदल गए है।अपने सामाजिक कार्यो के कारण पाठक की छवि लोगो के बीच बहुत अच्छी है।पिछले लगभग एक दशक से पाठक लोगो के।बीच शिक्षा,स्वास्थ्य को ले कर बहुत एक्टिव रहे है।लोकसभा चुनाव तो लगभग एक साल बाद होने है पर उसकी तैयारियां बीजेपी ने अभी से शुरू कर दी।गौर तलब बात ये है कि पार्टी अब पाठक को कौन सी जिम्मेदारी देती है और पाठक की राजनीतिक पारी से बीजेपी को कितना फायदा होता है।


Download Android App
Download iOS App



