Aaj Ka Mausam 10 May 2026: Delhi में चलेगी लू! 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 85KM की रफ्तार से चलेगी हवा, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 10 May 2026: देशभर में मौसम का मिज़ाज फिर बदल रहा है। कई राज्यों में फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम ने एक बार फिर 10 मई को यूपी, बिहार समेत करीब 13 राज्यों के आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, 10 से 15 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में और 12 और 13 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू…

Aaj Ka Mausam 10 May 2026: देशभर में मौसम का मिज़ाज फिर बदल रहा है। कई राज्यों में फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम ने एक बार फिर 10 मई को यूपी, बिहार समेत करीब 13 राज्यों के आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, 10 से 15 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में और 12 और 13 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चल सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में चलेगी लू

Aaj Ka Mausam 10 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई को दिल्ली खतरनाक लू चलेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि लोगों को ज्यादा दिनों तक गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी। आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है और लोगों को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश का येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। पिछले कई दिनों से चल रही ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थ नगर, सीतानगर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, गोंडा, महाराजगंज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Bihar Weather: बिहार में तूफानी बारिश

Aaj Ka Mausam 10 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले सात दिनों तक मौसम तूफानी रह सकता है। राज्य में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन दूसरी तरफ काल बैसाखी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बने भीषण तूफान ने भारी तबाही मचा दी है। आज, 10 मई को पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 38°C 28°C
पटना 35°C 26°C
शिमला 25°C 17°C
मुंबई 34°C 30°C
भोपाल 40°C 28°C
रांची 32°C 22°C
जयपुर 41°C 29°C
चेन्नई 33°C 28°C
नैनीताल 23°C 18°C
लखनऊ 36°C 27°C
कोलकाता 33°C 26°C

Also Read: Gold Silver Rate Today 10 May: रविवार को सस्ता हुआ सोना-चांदी! खरीदने से पहले जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।