Weather Update: 70KM की रफ्तार से महातूफान! अगले 72 घंटे आंधी-बारिश का तांडव, UP-Bihar समेत 11 राज्यों में Red Alert

Summary :

Aaj Ka Mausam 09 May 2026: देशभर के लगभग राज्यों का मौसम एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार, 9 मई 2026 को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में तेज हवाओं, के साथ-साथ गरज-चमक के साथ तेज से हल्की बारिश होने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी है, इस बीच खबर है कि दिल्ली में बारिश और तेज हवा लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत दे सकती है। यूपी और बिहार के कई हिस्सों में आज बिजली चमकने के साथ तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी…

Aaj Ka Mausam 09 May 2026: देशभर के लगभग राज्यों का मौसम एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार, 9 मई 2026 को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में तेज हवाओं, के साथ-साथ गरज-चमक के साथ तेज से हल्की बारिश होने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी है, इस बीच खबर है कि दिल्ली में बारिश और तेज हवा लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत दे सकती है। यूपी और बिहार के कई हिस्सों में आज बिजली चमकने के साथ तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी है। राजस्थान और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी देखने को मिल सकता है।

Aaj Ka Mausam 09 May 2026: (Delhi Weather) दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को तेज गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों तक लू जारी रहने की चेतावनी भी जारी है। इस दौरान लोगों से अपील है कि धूप में निकलने से पहले सावधानी बरते और खूब पानी पिएं।

Bihar Weather: बिहार का मौसम

मई की शुरूआत में ही बिहार में मानसून जैसी स्थिति बनी हुई हैं। इस दौरान पटना सहित राज्य के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी के साथ तेज बारिश हो रही है। विभाग के अनुसार, आगामी 4 दिनों तक बिहार का मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

Uttar Pradesh Rain Alert: यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में 11 मई के बाद से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 11 मई से 14 मई के बीच दोनों प्रदेशों में आंधी-बारिश के साथ तेज गर्जन के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज भी आंधी-बारिश की संभावना है।

Todays Rain Alert: इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

तारीख राज्य / क्षेत्र मौसम का विवरण
08-10 मई नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा गरज, बिजली, तेज हवाएँ, हल्की-से-मध्यम बारिश
09-12 मई तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप गरज-चमक, आंधी, तेज हवाएँ (30-50 kmph)
09-11 मई उत्तरी आंतरिक कर्नाटक गरज-चमक, आंधी, तेज हवाएँ (30-50 kmph)
09 मई तटीय कर्नाटक छिटपुट जगहों पर गरज-चमक, आंधी, तेज हवाएँ (30-50 kmph)
09 और 12 मई उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम गरज, बिजली, तेज हवाएँ, हल्की-से-मध्यम बारिश
10 मई गांगेय पश्चिम बंगाल गरज, बिजली, तेज हवाएँ, हल्की-से-मध्यम बारिश
10-12 मई बिहार गरज, बिजली, तेज हवाएँ (30-50 kmph), हल्की-से-मध्यम बारिश
08-12 मई ओडिशा गरज, बिजली, तेज हवाएँ (30-50 kmph), हल्की-से-मध्यम बारिश
10-14 मई झारखंड गरज, बिजली, तेज हवाएँ (30-50 kmph), हल्की-से-मध्यम बारिश
आज पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार तेज तूफान (हवा 50-60 kmph, झोंके 70 kmph)
09 मई झारखंड कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना
आज मध्य प्रदेश गरज-चमक, तेज हवाएँ, हल्की-से-मध्यम बारिश
10 मई विदर्भ गरज-चमक, तेज हवाएँ, हल्की-से-मध्यम बारिश
10-12 मई छत्तीसगढ़ गरज-चमक, तेज हवाएँ, हल्की-से-मध्यम बारिश
अगले 2 दिन महाराष्ट्र अलग-अलग जगहों पर हल्की-से-मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएँ
11-12 मई असम, मेघालय गरज, बिजली, तेज हवाएँ, हल्की-से-मध्यम बारिश
12 मई अरुणाचल प्रदेश गरज, बिजली, तेज हवाएँ, हल्की-से-मध्यम बारिश
11-12 मई नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा गरज, बिजली, तेज हवाएँ, हल्की-से-मध्यम बारिश
12-14 मई असम, मेघालय कुछ जगहों पर भारी बारिश
13-14 मई अरुणाचल प्रदेश कुछ जगहों पर भारी बारिश
अगले 7 दिन तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे कहीं-कहीं भारी बारिश
09 और 10 मई लक्षद्वीप भारी बारिश की संभावना
09 मई दक्षिण आंतरिक कर्नाटक भारी बारिश की संभावना

Also Read: अचानक महंगा हुआ सोना, चांदी 2.65 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।