Venice Biennale 2026: इटली के वेनिस में चल रहे होनरेबल Venice Biennale 2026 में इस बार सिर्फ कला ही नहीं, बल्कि भारतीय ग्लैमर और फैशन ने भी पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अंबानी परिवार की मौजूदगी ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया, जहां Isha Ambani और Radhika Merchant ने अपने शानदार गाउन लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, वहीं Nita Ambani सिंपल साड़ी में भारतीय परंपरा की खूबसूरती को दुनिया के सामने पेश करती नजर आईं।
Venice Biennale 2026: वेनिस में Ambani फैमिली की ग्रैंड एंट्री, कला और संस्कृति का संगम
View this post on Instagram
वेनिस बिएनाले में भारत की वापसी को खास बनाने के लिए पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा। Mukesh Ambani, Nita Ambani, Isha Ambani, Anant Ambani और Radhika Merchant सभी इस होनरेबल आर्ट इवेंट का हिस्सा बने। इस मौके पर भारत की कल्चर हेरिटेज और मॉडर्न सोच का अनोखा मेल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार इस इवेंट में भारतीय कला, शिल्प और “Home & Heritage” थीम को दिखाया गया, जिसे पूरी दुनिया से आए मेहमानों ने अप्रिशिएट किया ।
Radhika Merchant Gown look: Isha Ambani और Radhika Merchant का ‘Goddess Look’, गाउन स्टाइल ने जीता दिल

इस इवेंट का सबसे बड़ा अट्रैक्शन Isha Ambani और Radhika Merchant रहीं, जिन्होंने अपने एलिगेंट गाउन और मॉडर्न फैशन से सबका ध्यान खींच लिया। दोनों के लुक को सोशल मीडिया पर “Goddess Energy” कहा जा रहा है। Isha Ambani ने क्लासी व्हाइट और सिल्क टच आउटफिट में रॉयल अपील दिखाई, जबकि Radhika Merchant का ग्लैमरस गाउन लुक और ज्वेलरी स्टाइल लोगों के बीच वायरल हो गया। दोनों ने मिलकर भारतीय फैशन को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान दी।
वही Venice Biennale 2026 में भारत के National Pavilion के इनॉगरेशन के मौके पर Nita Ambani ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने डिजाइनर Anamika Khanna की खास chiffon-georgette saree पहनी थी, जो हल्के ब्लश पिंक और पेस्टल टोन में थी। इस साड़ी की सबसे खास बात इसकी लाइटवेट ड्रेपिंग और क्लासिक इंडियन फिनिशिंग थी, जिसे बहुत ही एलीगेंट तरीके से स्टाइल किया गया था।
आपको बता दें, उन्होंने sheer lace blouse पहना था, जिस पर Banarasi motifs की बारीक hand embroidery की गई थी, जो भारतीय परंपरा और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल दिखाता है। इसके साथ ही Nita Ambani ने एक handwoven Sozni shawl (शॉल) भी कैरी किया, जो Swadesh ब्रांड का खास कश्मीरी हेंडीक्राफ्ट है। यह शॉल बारीक कढ़ाई और traditional weaving से तैयार किया गया था, जो उनके पूरे लुक को और भी रॉयल और कल्चरल टच देता है। इस शॉल ने उनके आउटफिट को सिर्फ फैशन नहीं बल्कि भारत की rich heritage presentation में बदल दिया।
Nita Ambani Saree का सादगी भरा साड़ी लुक बना चर्चा का विषय

वहीं Nita Ambani ने अपनी सिम्पलिसिटी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने डिजाइनर साड़ी और हल्की ज्वेलरी के साथ भारतीय परंपरा को खूबसूरती से पेश किया। उनका यह लुक साबित करता है कि फैशन सिर्फ चमक-दमक नहीं, बल्कि सिम्पलिसिटी में भी शाही अंदाज छुपा होता है। इसी कारण उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी एलिगेंस की तारीफ कर रहे हैं। Venice Biennale में Ambani परिवार की ग्रैंड मौजूदगी के बाद अब Isha Ambani और Radhika Merchant के “Goddess Look” को लेकर इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स की नजरें उन पर टिक गई हैं।
माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों को ग्लोबल फैशन इवेंट्स और लग्जरी ब्रांड्स के ऑफर मिल सकते हैं। साथ ही Nita Ambani का सिंपल साड़ी लुक भारतीय फैशन को और ज्यादा इंटरनेशनल पहचान दिला सकता है, जिससे भारत का एथनिक स्टाइल दुनिया में और मजबूत होगा।


Download Android App
Download iOS App




