Aaj Ka Mausam 11 Sep: दिल्लीवालों को सताएगी गर्मी, उत्तराखंड में बरसेंगे बादल, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 11 Sep: राजधानी दिल्ली में बारिश ने पहले लोगों को परेशान किया और अब गर्मी-उमस से लोगों की हालत खराब हो गई है। कुछ दिनों से तापमान हाई है और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी दिखाई दिए। वहीं यूपी और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा। Delhi NCR Weather दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी हवाएं 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे हल्की…

Aaj Ka Mausam 11 Sep: राजधानी दिल्ली में बारिश ने पहले लोगों को परेशान किया और अब गर्मी-उमस से लोगों की हालत खराब हो गई है। कुछ दिनों से तापमान हाई है और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी दिखाई दिए। वहीं यूपी और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

Delhi NCR Weather

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी हवाएं 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे हल्की ठंडक और उमस दोनों का एहसास हो सकता है। अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों की मौजूदगी से धूप की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी। आज उमस और गर्मी बढ़ेगी।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और महाराजगंज में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, सोनभद्र आदि जिलों में भी बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है।

Bihar Weather

बिहार में भी मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में सुबह से ही घने काले बादल छाए हुए हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले 2 से 3 घंटों में पटना, वैशाली और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

Bihar Weather
Bihar Weather

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों जैसे बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। खासकर ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Rajasthan Weather

राजस्थान में सितंबर के पहले सप्ताह में हुई भारी बारिश के बाद अब मौसम शांत हो गया है। फिलहाल आसमान बिल्कुल साफ है और आने वाले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह शुष्क बना रहने की उम्मीद है। तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

ये भी पढ़ें- राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भारत-नेपाल सीमा का किया दौरा, सुरक्षा कड़ी

Neha Singh