Aaj Ka Mausam 28 May 2026: दिल्ली वालो को मिलेगी गर्मी से राहत! UP-Bihar समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 28 May 2026: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली, उत्तरा प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अगले 20 घंटे के अंदर 15 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके कारण कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi Weather: दिल्ली में…

Aaj Ka Mausam 28 May 2026: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली, उत्तरा प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अगले 20 घंटे के अंदर 15 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके कारण कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश

Aaj Ka Mausam 28 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में आज यानी 28 मई को मौसम बदल सकता है। कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। 29 और 31 मई को भी बादल छाए रहेंगे, इस दौरान भी बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रुख बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 से 31 मई के दौरान वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

Bihar Weather: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 28 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और पूर्वी चंपारण जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान इन इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ख़राब मौसम के दौरान लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 41°C 26°C
शिमला (Shimla) 30°C 18°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 29°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 29°C
पटना (Patna) 34°C 26°C
जयपुर (Jaipur) 44°C 30°C
नैनीताल (Nainital) 28°C 17°C
मुंबई (Mumbai) 34°C 31°C
रांची (Ranchi) 35°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 34°C 27°C
लखनऊ (Lucknow) 38°C 34°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।