Aaj Ka Mausam 7 March 2026: देशभर का मौसम बदलने के मूड में हैं। होली खत्म होते ही गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान में आगामी 3 दिनों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर पश्चिमी के कुछ राज्य ऐसे ही भी हैं जहां पर तापमान में कमी आने की आशंका है। आइए जानते हैं आज शनिवार, 7 मार्च 2026 को कैसा रहेगा देशभर का मौसम।
Delhi Weather: राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली-NCR से ठंड गायब हो गई है। रात में पंखे चलाने पड़ रहे हैं। विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। दिल्ली में 9 मार्च तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और दिन में गर्मी अधिक लगेगी।
Delhi AQI : दिल्ली NCR की हवा ‘बहुत खराब’
वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) धीरे-धीरे खराब होता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया था, लेकिन अब प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई लाल निशान के पार पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी की ओर इशारा करता है। वहीं दिल्ली और नोएडा के कई क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब श्रेणी के बीच बनी हुई है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम
पिछले दिनों से यूपी में भी तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की आशंका जताई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में दिन में गर्मी का असर कुछ अधिक होने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक़, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है।
Bihar Weather: बिहार का मौसम
बिहार में आने वाले दिनों में मौसम खराब होने की संभावना है, खासकर 9 से 11 मार्च के बीच, जब राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, आज पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा। वहीं, बिहार से लगे झारखंड में भी 7 से 10 मार्च तक मौसम का असर दिखेगा और वहां बादल छाए रहेंगे।
Aaj Ka Mausam 7 March 2026: पहाड़ों का मौसम
उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम खराब होने का अलर्ट। 11 मार्च तक उत्तराखंड में बर्फबारी और तापमान में गिरावट की संभावना। हिमाचल में भी अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ सकती है।
इन राज्यों में भीषण गर्मी
अभी मार्च की शुरुआत ही है लेकिन दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड और तमिलनाडु के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू है।
Today’s temperature: आज कितना रहेगा तापमान?
| हर | अधिकतम तापमान (7 मार्च) | न्यूनतम तापमान (7 मार्च) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 35°C | 17°C |
| मुंबई | 34°C | 23°C |
| कोलकाता | 33°C | 22°C |
| चेन्नई | 34°C | 25°C |
| लखनऊ | 34°C | 19°C |
| पटना | 34°C | 25°C |
| रांची | 31°C | 18°C |
| भोपाल | 34°C | 17°C |
| जयपुर | 38°C | 20°C |
| शिमला | 24°C | 15°C |
| नैनीताल | 26°C | 11°C |


Download Android App
Download iOS App









