मार्च में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड! Delhi में 36°C पहुंचा तापमान, UP-Bihar समेत 9 राज्यों तूफान-बरसात का Alert, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 8 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे इस साल भीषण गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली में मार्च की शुरुआत में असामान्य रूप से गर्म मौसम के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 50 वर्षों में इस महीने के पहले सप्ताह में दर्ज किया गया सबसे अधिकतम तापमान है। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आज और कल जम्मू-कश्मीर से हिमाचल प्रदेश…

Aaj Ka Mausam 8 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे इस साल भीषण गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली में मार्च की शुरुआत में असामान्य रूप से गर्म मौसम के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 50 वर्षों में इस महीने के पहले सप्ताह में दर्ज किया गया सबसे अधिकतम तापमान है। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आज और कल जम्मू-कश्मीर से हिमाचल प्रदेश तक में बारिश की अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 8 March 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इतना ही नहीं, दिल्ली में बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। वहीं कल दिल्ली में भी बादल छा सकते हैं।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 8 March 2026
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में भी अभी से गर्मी परेशान करने लगी है। IMD के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में आज तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक हो सकता है। जबकि 9 और 10 मार्च को पूर्वी उत्तर-प्रदेश के आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 8 March 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

यूपी के साथ ही बिहार में भी मौसम का मिज़ाज बिगड़ने वाला है। यहां भी आज शाम से मौसम बिगड़ना शुरू होगा और 9-10 मार्च को राज्य के कई इलाकों में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

Aaj Ka Mausam 08 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (8 मार्च) न्यूनतम तापमान (8 मार्च)
दिल्ली 36°C 17°C
जयपुर 38°C 20°C
पटना 34°C 22°C
शिमला 25°C 12°C
मुंबई 35°C 23°C
रांची 32°C 19°C
कोलकाता 34°C 22°C
नैनीताल 22°C 11°C
भोपाल 34°C 15°C
चेन्नई 36°C 25°C
लखनऊ 35°C 17°C

यह भी पढ़ें: Middle East संकट के बीच बढ़े सोने-चांदी के दाम! जानें आप शहर में क्या है ताजा भाव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।