पटना : आम आदमी पार्टी की नेत्री ज्योति माला, वरिष्ठ नेता अधीर कर्ण एवं नवल किशोर सिंह के, 9 दिनों से जारी आमरण अनशन के समर्थन में मंगलवार को ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने, जिला अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश यादव के नेतृत्व में, कारगिल चौक, पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
ब्रह्म प्रकाश ने कहा, बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी का घिनौना खेल उनके संरक्षण में खेला गया है। जुल्मो-सितम की सारी इंतहा पर कर दी गई। 34 बच्चियों के साथ सरकारी मिशनरियों के संरक्षण में रेप होता रहा वही सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की अंतरात्मा चिरनिंद्रा में सोती रही। मुजफ्फरपुर बालिकागृह कांड मामले में आये दिन राज्य सरकार एवं सीबीआई को कोर्ट की फटकार सुननी पड़ रही है, फिर भी ये निर्लज्जता के साथ मामले को रफा-दफा करने में लगे हुये हैं। ऐसा महसूस होता है, सुशासन बाबू की नैतिकता व अंतरात्मा की आवाज, उनके स्वार्थ व फायदे के लिए ही जागती है।
मीडिया प्रभारी बबलु प्रकाश ने कहा, बिहार की बेटी ज्योति माला, 25 फ़रवरी से भूख हड़ताल पर बैठी है। बिहार के सभी अखवारों के मुख्य संपादक सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनशन से संबंधित खबरों पर सेंसरशिप लगा रखा है। बिहार सरकार ने Tiss की रिपोर्ट को दबाने का खूब प्रयास किया था लेकिन दबाने में विफल रहे। बबलु ने कहा, अभी बिहार में कुछ ऐसे पत्रकार भी है, जिनकी कलम की सियाही सुखी नही है और उनकी नैतिकता व अंतरात्मा भी जाग रहा है।
मौके पर महिला शक्ति उपाध्यक्ष उमा दफ़्तुआर, रीना श्रीवास्तव, शबाना खान, आसमा खान,अंगेश सिंह, अमर यादव, डॉ हेमनारायण विश्कर्मा, श्रीवत्स पुरुषोत्तम, ई उमा शंकर, आशुतोष मिश्रा, अरविंद कुमार, सुनील अग्रवाल, मृणाल राज, कृष्ण मुरारी, जितेंद्र कुमार, अंजुमवारी, सुयश ज्योति, आदि मेहता, राहुल मेहता, रंजीत सिंह, जीतन राम, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



