तेलंगाना के नलगोंडा जिले में बुधवार को एक मिनी वैन का टायर फट जाने और एक बस के साथ टकरा जाने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि कोंडामाल्लेपल्ली के पास यात्रियों से ठसाठस भरी वैन का एक टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित हो गई और एक सरकारी बस से जा टकराई। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर की वजह से बस के कुछ यात्रियों को खरोंच भी आई है।
आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारेंगे : अमित शाह
पुलिस ने बताया कि बस देवरकोंडा से हैदराबाद जा रही थी जबकि वैन स्थानीय निवासियों को पास के गांव ले जा रही थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि राव ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना जाहिर की है और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



