पुलिस ने बुधवार तड़के वैशाली जिले के रुस्तमपुर सहायक थाना (ओपी) क्षेत्र से एक एके-56 राइफल बरामद किया है। वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने यहां बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर जाफराबाद निवासी शंकर राय उर्फ शंकर यादव के घर से एक एके-56 राइफल और चार गोली बरामद की है। उन्होंने बताया, ‘शंकर गांव का ही जाना-माना माफिया है और अपराधी सोहन गोप का नजदीकी है। सोहन इन दिनों जेल में बंद है।’ उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि यह गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यहां इकट्ठा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि यह प्रतिबंधित हथियार कहां से लाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के मुंगेर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में एके-47 राइफल बरामद किया जा चुका है।
बिहार में एके-56 राइफल बरामद
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



