पटना, (संवाददाता) :बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एवं कांग्रेस कमिटी के संगठन प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा की केंद्र व राज्य मे एनडीए की सरकार है। वे बताये की कोरोना वायरस से लडऩे हेतु अस्पताल मे कितने कीट उपलब्ध कराये है। यह बताना चाहिए केंद्र मे बैठी एनडीए सरकार सिर्फ मजहबी कौमी एकता के नाम पर हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है। किसी भी धर्म मजहब मे अच्छा बुरा होता है लेकिन किसी कौम को टारगेट बना कर नफरत फैलाना अच्छी बात नहीं है । यह देश सभी का है मुसलमानो ने देश मे अब्दुल्लाह खा एवं डाक्टर अब्दुल कलाम ने राष्ट्रहित मे राष्ट्रीयता का प्रमाण दे चुके है। अब इन्हे किसी तरह के राष्ट्रीयता का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है । उन लोगो को प्रमाण लेने की जरूरत है जो रंगीन चादर ओढे हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग जमातियों के नाम पर हिस्सा फैलानाा चाहती है । यह जमाती लोग प्लाजामाा थेरेपी की जांच हेतु खून दिया है। उन्होंने कहा की कोरोना वायरस जैसे महामारी से लडऩे हेतु एकजुट होना चाहिए लेकिन भाजपा मंदिर -मस्जिद के नाम पर लड़ाकर ध्यान भटकाना चाहती है। इस दु:खद घड़ी मे लोगो को सहायता करने की जरूरत है।
सभी को एकजुट होकर भेदभाव किये बिना कोरोना वायरस जैसे महामारी से लड़ाई लड़नी चाहिए : कांग्रेस
Summary :
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एवं कांग्रेस कमिटी के संगठन प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा की केंद्र व राज्य मे एनडीए की सरकार है।


Download Android App
Download iOS App



