पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट! पत्नी और बच्चे के सामने अमन शुक्ल को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

Summary :

Aman Shukla Murder Case: बिहार की राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। 5 जनवरी विद्या पूरी पार्क के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। हैरानी वाली बात ये है कि यह वारदात पत्नी और 8 साल के मासूम बेटे के सामने हुई, जब अमन अपने बेटे को थेरपी के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़े होने लगे। Aman Shukla Murder: अमन को…

Aman Shukla Murder Case: बिहार की राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। 5 जनवरी विद्या पूरी पार्क के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। हैरानी वाली बात ये है कि यह वारदात पत्नी और 8 साल के मासूम बेटे के सामने हुई, जब अमन अपने बेटे को थेरपी के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़े होने लगे।

Aman Shukla Murder: अमन को लगी तीन गोलियां

Aman Shukla Murder Case
Aman Shukla Murder (Image- Social Media)

सोमवार शाम अमन अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर जा रहे थे। विद्या पूरी पार्क के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अमन को तीन गोलियां लगीं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटनास्थल से तीन गोली के खोखे बरामद किए और सड़क पर खून के धब्बे साफ नजर आ रहे हैं।
गोली चलने की आवाज से आस-पास मौजूद लोग में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों और पत्नी ने आनन-फानन में अमन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

Patna Crime News: इंग्लिश टीचर से बना बैंक लुटेरा

अमन शुक्ल का प्रोफाइल किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वह नालंदा के मलमा गांव निवासी और एक रिटायर्ड दरोगा का बेटा है, अपराध की दुनिया में आने से पहले वह एक अंग्रेजी शिक्षक था। अमन अनीसाबाद के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाता था और मुजफ्फरपुर के एक बड़े संस्थान में HOD के पद पर भी रह चुका था।

उसका आपराधिक इतिहास 2020 में सामने आया, जब उसने बेवर बेऊर थाना इलाके में स्थित PNB में 52 लाख रुपये की दिनदहाड़े डकैती की साजिश रची थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके गिरोह को एक किराए के मकान से दबोचा था। मई 2025 में जेल से बाहर आने के बाद वह एक सिक्योरिटी एजेंसी चला रहा था।

लेकिन डकैती के कुल 52 लाख में से करीब 33 लाख रुपये बरामद हुए थे, लेकिन 12 लाख रुपये का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस को आशंका है कि इसी बचे हुए पैसों के बंटवारे को लेकर अमन और उसके साथियों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

जांच के लिए SIT का गठन

Aman Shukla Murder Case
Aman Shukla Murder Case (Image- Social Media)

इस हत्या की जांच के लिए पुलिस ने SIT का गठन किया है। दो टीमें तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है, जबकि दो टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से फुटेज और अन्य सुराग जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क के पास खुलेआम गोली चलना बहुत डरावना है। शाम के समय यहां बच्चे और परिवार टहलने आता हैं, लेकिन इस घटना के बाद लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar News: नील गाय पर चली गोली, खेल रहा मासूम बच्चा बना शिकार, सीवान में चौंका देने वाली घटना

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।