बांका : बांका अमरपुर हाई स्कूल मैदान में अमरनाथ क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच का उदघाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती श्वेता कुमारी, जमुई जिला प्रभारी रंजीत कुमार यादव, जमुआ पंचायत के मुखिया बजरंगी महतो ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा श्वेता कुमारी ने कहा कि खिलाडिय़ों को अपने लक्ष्य में कामयाब होने के लिए खुद पर विश्वास जरूरी है। वहीं जमुई जिला प्रभारी रंजीत यादव ने कहा कि क्रिकेट हो या कबडडी उद्देश्य परंपरागत खेलों को बढ़ावा देना है। खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लक्ष्य बिना संघर्ष के हासिल नहीं होता है।
वहीं दूसरा सेमी फाइनल मैच खम्हारी वीएस बांका ब्लॉक गेट के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांका ब्लॉक गेट की टीम ने 131 रन का स्कोर खड़ा किया, जवाब में उतरी खाघरी टीम मात्र 11 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 39 रन पर सिमट गयी। बांका की ओर से 23 रनों तथा तीन विकेट का विस्फोटक पारी खेलने वाले ऋषभ राज को मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया। अमरनाथ स्पोर्टिंग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनकत्र्ता राजेश कुमार, अंगद कुमार, प्रितम शर्मा, बंटी कुमार, आशीष कुमार व अन्य मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



