लुधियाना- अमृतसर : नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन की पंजाब प्रेदश कार्यकारिणी कमेटी ने मांग की है कि बेअदबी मामले की जांच करने वाले स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम के अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह वापिस भेजने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ कानून के अनुसार अपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
अगर सच में बादल परिवार का बेअदबी मामले में कोई हाथ नहीं तो फिर बादल परिवार सिट से जांच करवाए जाने से भाग क्यों रहा है। सिट में चाहे कोई भी अधिकारी जांच करने जाए। अगर बादल सच्चे है तो उनको जांच अधिकारियों की ओर से पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने चाहिए। नाकि जांच करने वाले अधिकारी के उपर प्रश्न चिंह लगा कर जांच से भागने की कोशिश करनी चाहिए।
लुधियाना में चार दिवसीय मेगा रोजगार मेला 19 नवंबर से 22 नवंबर तक
एनएसएफ के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट गगन दीप भाटिया और महासचिव राजविंदर सिंह राजा ने कहा कि आज तक बरगाडी व बहिबल कलां घटनाओं के संबंध में जो भी अलग अलग कमिशमनों जस्टिस जोरा सिंह कमिशन और जस्टिस रंजीत सिंह कमिशन की ओर से जांच हुई है उसमें बादल परिवार की शामूलियत किसी न किसी रूप में सामने आती है।
बादल परिवारों को पता चल चुका है कि वह जांच में अवश्यक कानून के शिकंजे में आ जाएंगे ओर दोष उनका ही साबित हो जाएगा। वहीं बादलों को यह भी स्पष्ट है कि सिट की अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह एक ईमानदार अफसर है और वह किसी भी राजनीतिक प्रभाव में आकर बादलों को माफ नहीं करेंगे।
अपना राजनीतिक भविष्य तबाह होता देख कर रही बादल परिवार कुंवर विजय प्रताप सिंह को सिट से बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेज रहे है। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने सिट के अधिकारी को वापिस भेजने का जो अपराध किया है उसके अनुसार बादल के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



