‘दूसरे चरण में ऐसे मतदान करो, राजद दूरबीन से भी न दिखे’, सीमांचल की जनता से बोले अमित शाह

Summary :

Amit Shah Katihar rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कटिहार के कोढ़ा में आयोजित जनसभा में एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही बिहार में एनडीए सरकार बनाने के लिए मतदाताओं ने नींव डालने का काम किया है। कोढ़ा में रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता का उत्साह बताता है कि लालू यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि दूसरे चरण में सीमांचल वालों को इस तरह से…

Amit Shah Katihar rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कटिहार के कोढ़ा में आयोजित जनसभा में एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही बिहार में एनडीए सरकार बनाने के लिए मतदाताओं ने नींव डालने का काम किया है। कोढ़ा में रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता का उत्साह बताता है कि लालू यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि दूसरे चरण में सीमांचल वालों को इस तरह से मतदान करना है कि राजद और ‘जंगलराज’ वाले दूर-दूर तक दूरबीन से भी दिखाई न पड़ें।

Amit Shah speech Katihar: घुसपैठ पर क्या कुछ बोले गृहमंत्री?

Amit Shah Katihar rally
Amit Shah Katihar rally

घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “लालू यादव और राहुल गांधी के लिए ये घुसपैठिए वोटबैंक हैं। इसलिए ये लोग उन्हें बचाने के लिए ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकालते हैं। लेकिन हम उनके वोटबैंक से नहीं डरते हैं, इसलिए उन्हें चुन-चुनकर निकालने का काम भाजपा करेगी।”लालू यादव की सरकार में हुए घोटाले के मुद्दों पर भी अमित शाह ने राजद को घेरा। उन्होंने कहा, “लालू यादव ने चारा घोटाला किया है। इन लोगों ने लैंड फॉर जॉब स्कैम, होटल बेचने का घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, भर्ती घोटाला और एबी एक्सपोर्ट का घोटाला समेत नरसंहार करने और जंगलराज लाने का काम किया।”

मोदी जी आतंकियों के घर में घुसकर मारने का काम करते हैं -अमित शाह

बिहार में ‘डिफेंस कॉरिडोर’ के एनडीए के वादे को दोहराते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मोदी जी राम मंदिर बनवाने का काम करते हैं, सीता माता मंदिर बनवाने का काम करते हैं, आतंकियों के घर में घुसकर मारने का काम करते हैं और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम करते हैं। अब मोदी जी ने तय किया है कि बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे।”

Bihar elections 2025: NDA सरकार को लेकर खूब बोले गृहमंत्री

Amit Shah Katihar rally
Amit Shah Katihar rally

उन्होंने एनडीए सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने सीमांचल और कटिहार के लिए ढेर सारे काम किए हैं। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को विस्तारित करके कटिहार तक लाने वाले हैं। नारायणपुर से पूर्णिया तक 49 किमी लंबी सड़कें बनेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि दो हजार करोड़ से मनिहारी और साहेबगंज को जोड़ने वाला गंगा का पुल बन रहा है। इस तरह विकास के ढेर सारे काम यहां हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:‘बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर’, सीतामढ़ी में पीएम मोदी ने लालू सरकार पर साधा निशाना

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।