पटना : राजधानी के बापू सभागार में 15-16 फरवरी को भाजपा का आयोजित ओबीसी मोर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह समेत केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश के मंत्री एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी कार्यालय में उक्त आशय की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन सत्र 15 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह, झारखंडके मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव एवं समापन सत्र 16 फरवरी को भाजपा के रज्ञष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित होंगे। कुल पांच सत्र का सम्मेलन होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करती है। कांग्रेस अपन 55 साल के शासन में जो काम नहीं कर सका उसे भाजपा की सरकार ने पांच साल में कर दिखाया। पिछड़ा वर्ग आयोग गठन की मांग लम्बे समय से चल रही थी। कांग्रेस हमेशा अनदेखा किया वहीं सामाजिक न्याय की बात करने वाला राजद ने भी इसका विरोध किया जबकि इस वर्ग के वोट पर शासन किया। भाजपा सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी समर्थक राजनीतिक दल है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान, कमलेश सहनी, अजीत चौहान, शंभू पटेल, निखिल कुमार, प्रमोद चन्द्रवंशी, राकेश कुमार, अशोक भटट, राजीव सिंह, नीतीश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



