पटना : सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन के प्रतिनिधि श्री विजय नाथ मिश्र ने बुधवार को 5, देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिल कर उन्हें श्री बच्चन द्वारा बिहार के बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए जारी 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।
चेक के साथ संलग्न पत्र के नीचे श्री बच्चन ने अपने हस्ताक्षर में लिखा है कि-‘ हमने सीएम रीलिफ फंड, बिहार में योगदान का प्रचार अपने टी वी शो ‘केबीसी’ में भी किया है। इस सहयोग के लिए श्री मोदी ने बिहारवासियों की ओर से श्री बच्चन का आभार जताया है।


Download Android App
Download iOS App



