बिहार में छठ घाट से लौट रहे परिवार पर हुई फायरिंग में एक और शख्स की मौत

Summary :

बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार को छठ पूजा करके लौट रहे एक परिवार को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत हो गई, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पटना में पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन ने मौत की पुष्टि की, जिससे मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। सोमवार को गोली लगने से दो अन्य की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान चंदन कुमार, राजनंदन कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में की गई है। बिहार में सोमवार को छठ पूजा करके लौट…

बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार को छठ पूजा करके लौट रहे एक परिवार को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत हो गई, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पटना में पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन ने मौत की पुष्टि की, जिससे मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। सोमवार को गोली लगने से दो अन्य की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान चंदन कुमार, राजनंदन कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में की गई है।

  • बिहार में सोमवार को छठ पूजा करके लौट रहे एक परिवार को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी
  • जिससे घायल हुए एक और व्यक्ति की आज मौत हो गई
  • अब घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई
  • मृतकों की पहचान चंदन कुमार, राजनंदन कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में की गई है

पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम

यह घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में सोमवार सुबह की है। पीड़ित छठ घाट पर पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे इस दौरान उन पर हमला किया गया। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक, पंकज कुमार ने कहा, घटना पंजाबी मोहल्ले में हुई। एक परिवार के छह से सात सदस्य छठ घाट से लौट रहे थे, तभी परिवार के पड़ोसी आशीष चौधरी ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस अधिकारी ने कहा, आशीष चौधरी पीड़ित परिवार की एक लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News