– लालू प्रसाद यादव के खिलाफ वारंट जारी।
– यह मामला आर्म्स एक्ट से जुड़ा हुआ है।
– 29 साल पुराने मामले में ग्वालियर कोर्ट ने जारी किया वारंट।
राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मध्य प्रदेश की ग्वालियर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है. ग्वालियर के एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट से स्थाई वारंट जारी किया गया है. दरअसल, यह वारंट आर्म्स एक्ट के मामले में जारी हुआ है। वर्ष 1995 और 97 के फार्म 16 के तहत हथियारों की सप्लाई का आरोप लगा है।
आरोपियों में दो लोग की पहले ही हो चुकी मौत जबकि 14 फरार
आर्म्स एक्ट से जुड़ा यह मामला पुलिसिया जांच में आया था सामने। कुल तीन फर्म से हथियार और कारतूस की खरीद की गई थी. इस मामले में लालू प्रसाद यादव के साथ 23 आरोप के तौर पर नामित है। इसमें से 6 के खिलाफ ट्रायल चल रहा है, दो की मौत हो चुकी है, जबकि 14 फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में जुलाई 1998 में आरोप पत्र दाखिल किया था। अप्रैल 1998 में पुलिस ने लालू प्रसाद यादव पुत्र कुंद्रिका सिंह का फरारी पंचनामा तैयार किया जबकि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पिता का नाम कुंदन राय है।
इससे पहले भी 30 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू प्रसाद से तकरीबन 10 घंटे तक पूछताछ की थी। लोकसभा चुनाव से पहले इस नए प्रकरण पर बवाल होना तय माना जा रहा।


Download Android App
Download iOS App



