अधिवेशन भवन में भागलपुर और दरभंगा प्रमंडल के शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने निर्देश देते हुए कहा कि बिहार के सभी निकायों में सम्राट अशोक भवन का निर्माण होना है। जहां जमीन नहीं मिली है, वहां तत्काल जमीन की व्यवस्था की जाए। जमीन मिलते ही विभाग निर्माण के लिए धनराशि दे देगा।
उन्होंने कहा कि यदि देरी के चलते योजनाओं की लागत बढ़ी तो दोषी अफसरों की खैर नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के दिनों में जलजमाव की स्थिति पैदा न हो। प्रमंडलों में तैनात किए गए नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई, नाला उड़ाही, स्ट्रीट लाइटों सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रखें। इस बारे में जनप्रतिनिधियों से भी समन्वय बनाएं। बैठक में विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों ने स्ट्रीट लाइटों की खराबी का मुद्दा उठाया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 13 जनवरी को स्ट्रीट लाइटें लगाने वाली ईईएसएल कंपनी के आला अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर समीक्षा करेंगे। स्मार्ट सिटी से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने विभाग के प्रधान सचिव को जल्द चारों स्मार्ट सिटी की बैठक कर समीक्षा के निर्देश दिए।


Download Android App
Download iOS App



