केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे का पुलिसवाले को सरेआम धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री ने वर्दी उतारने तक की धमकी दे दी है। दरअसल, बिहार के डुमरांव गांव में जनता दरबार को संबोधित करने पहुंचे अश्विनी चौबे से एक बुजुर्ग पुलिसवाले की शिकायत की तो केंद्रीय मंत्री भरी सभा में पुलिसवाले पर भड़क गए।
बुजुर्ग ने मंत्री अश्विनी चौबे से गुंडा रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होने की शिकायत की। इसी पर मंत्री का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उन्होंने थानेदार को सामने बुलाया और जमकर खरी खोटी सुनाई। साथ ही उस पुलिसवाले को बुलाकर वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। इस दौरान किसी ने यह वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
प्लस टू अतिथि शिक्षकों की मांग सौ फीसदी जायज : रामचंद्र पूर्वे
वीडियो में अश्विनी चौबे ने बुजुर्ग के सामने थानेदार से कहा, ‘ये गुंडा दिखाई पड़ रहा है? किसने कहा था गुंडा को नोटिस देने के लिए? अभी बताओ, एसपी कहा था या डीजीपी? किसी को भी गुंडा बता देंगे आप? जो गुंडा है, उसकी गुंडागर्दी तो आप ठीक कर नहीं पाएंगे, जो सीधा है उसको गुंडा बता रहे हैं। नोटिस दे देते हैं। आम आदमी को नोटिस के बदले आप पर कार्रवाई कर देंगे, तो कहां जाएंगे? वर्दी उतर सकती है आपकी। समझते हैं आप। वर्दी उतर सकती है आपकी।’


Download Android App
Download iOS App



