बिहार के औरंगाबाद से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बुधवार देर रात जिले के नगर थाने इलाके में गायत्री मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बनारस से झारखंड के पालमू जिले के पाटन जा रही हंसराज टूर एंड ट्रेवल्स की यात्री बस सामने आ रही ट्रक से टकरा गई। बस में तकरीबन 45 लोग सवार थे। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि टक्कर भीषण होने के कारण बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
कैसे हुई घटना?
बता दें कि इस हादसे में बस चालक भी बुरी तरह से जख्मी है। अन्य घायल यात्रियों को भी पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर बताया है कि घटना के समय एक ट्रक खड़ा था। उन्होंने बताया कि ट्रक को बस ने जोरदार टक्कर मारी। जिसके बाद बस चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी तक ट्रक से सीधी टक्कर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हादसा के तुरंत बाद खड़े ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से भाग गए।
हादसे के बाद पुलिस हरकत में आई
हादसे की जानकारी मिलते ही SDO गौरव सिंह ने सदर हॉस्पिटल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में एडमिट जख्मी यात्रियों से मुलाक़ात की और उनसे हाल चाल पूछा। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में किस तरह से इलाज चल रहा है उसका भी जायजा उन्होंने लिया। डॉक्टरों से कहा कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराई जाए। हादसे के बाद घायलों के घरों में सनसनी फ़ैल गई। गनीमत यह है कि इस हादसे में एक भी इंसान की जान नहीं गई। फिलाहल घायलों की स्थिति ठीक है। खतरे से बाहर है।


Download Android App
Download iOS App




