Independence Day essay in Hindi: इस साल 15 अगस्त को भारत अपने आजादी के 79वें साल पूरे करके 80वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा। भारत के हर कोने में इस उत्सव को बड़े ही धूम-धाम से मानने की तैयारी शुरू हो गई है। हर भारतीय के लिए 15 अगस्त गौरव का दिन है। हिंदुस्तान को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस समेत सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने सालों तक आजादी की लड़ाई लड़ी। ऐसे में अगर आप भी इस दिन पर निबंध लिखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप आजादी पर निबंध लिख सकते हैं।
15 अगस्त का ऐतिहासिक महत्त्व

15 अगस्त का दिन सिर्फ एक छुट्टी का दिन नहीं होता है, बल्कि यह उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का सबसे जरूरी दिन होता है, जिन्होंने देश के आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का त्याग कर दिया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान देशभक्तों के कड़े संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में चैन की सांस ले पा रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है
- भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया जाता है और 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
- इस दिन स्कूलों और कॉलेजों और सरकारी ऑफिस में तिरंगा फहराया जाता है और देशभक्ति को प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
- कई शहरों में स्वतंत्रता दिवस के दिन लोग अपनी छतों पर इकठ्ठा होकर रंग-बिरंगी पतंगे उड़ाकर अपनी ख़ुशी और आजादी जताते हैं।
15 अगस्त के लिए भाषण

अगर आपको स्कूल, कॉलेज या किसी कार्यक्रम में भाषण देना है, तो आप इस आसान शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सादर प्रणाम आदरणीय अतिथिगण, शिक्षकवृंद और मेरे प्रिय साथियों!
आप सभी को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज हम अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को आजादी मिली थी। यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, इसके लिए हमारे वीरों ने अपने खून की अंतिम बूंद तक बहा दी, इसलिए उनकी इस कुर्बानी को ये देश आज भी याद करता है।
आज हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और शांति को बनाए रखें। हम अपनी पढ़ाई और अच्छे कर्मों से देश की प्रगति में अपना योगदान दें। ऐसे में आइए आज हम सब मिलकर अपने तिरंगे को नमन करें और देश को स्वच्छ, शिक्षित और मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं।
जय हिंद! जय भारत!
देश के लिए हमारा कर्तव्य

स्वतंत्रता दिवस हमें हमें हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। आजादी का असली मतलब सिर्फ शासन बदलना नहीं, बल्कि एक बेहतर समाज को बनाना भी है। देश को एक साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही सच्चा देशभक्त होता है। हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की संपत्ति की रक्षा करनी चाहिए, नेचर को बचाना चाहिए और समाज में भाईचारा फैलाना चाहिए।
Also Read: 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में दें ये देशभक्ति भाषण और निबंध


Download Android App
Download iOS App




