Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक होता है। 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत न जानें, कितने साल अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था। इस दिन पूरे देश में तिरंगा फहराया जाता है और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है। अगर आप स्कूल, कॉलेज या किसी सार्वजानिक कार्यक्रम के लिए स्वतंत्रता दिवस भाषण की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको यहां कुछ स्पेशल स्पीच दिखा रहे हैं, जिसे आप किसी भी कार्यक्रम के दौरान दे सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए भाषण

आदरणीय मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य महोदय, शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों,
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
आज 15 अगस्त के इस शुभ अवसर पर हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज ही के दिन 1947 में हमारा भारत आजाद हुआ था।
यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है। इसके पीछे महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई और अशफाक उल्ला खान जैसे हजारों महान वीरों के संघर्ष और बलिदान की अमर कहानी है। आज का यह स्वतंत्रता दिवस भाषण उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का एक छोटा सा प्रयास है।
आज हमारा भारत विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था और रक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य है कि हम देश की अखंडता, स्वच्छता और प्रगति के लिए अपना योगदान दें।
आइए आज इस मंच से हम सब संकल्प लें कि हम अपने भारत को एक विकसित, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
जय हिंद! जय भारत! भारत माता की जय!
15 अगस्त के लिए आसान निबंध

भारत में 15 अगस्त का दिन एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में भारत अपनी आजादी के 79 साल पूरे करके 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है यह दिन हमें याद दिलाता है कि एकता और त्याग की शक्ति से किसी भी बड़ी से बड़ी हुकूमत को झुकाया जा सकता है
15 अगस्त 1947 से पहले भारत पर ब्रिटिश हुकूमत का शासन था। अंग्रेजों के अत्याचारों और गुलामी से देश को मुक्त कराने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने कई आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन लाखों के त्याग के बाद आखिरकार 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया
स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है
- इस दिन दिल्ली के लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं और देशवासियों को संबोधित करते हैं।
- इस दिन स्कूल और कॉलेज में सभी टीचर एक साथ मिलकर तिरंगा फहराते हैं। उसके बाद वह राष्ट्रगान गाते हैं और बच्चे देशभक्ति, गीत, नाटक और बच्चे स्वतंत्रता दिवस स्पीच देते हैं।
- इस दिन पूरे भारत में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झाकियां निकाली जाती हैं।
Also Read: 15 अगस्त पर डांस के लिए चुनें ये 6 देशभक्ति गाने, स्टेज पर छा जाएगा जोश



Download Android App
Download iOS App




