पटना : आजादी के इतने सालों बाद विधानसभा चुनाव में दलितों को मालूम हुआ कि बजरंगबली भी मेरे ही गोत्र से आते हैं। राजस्थान के चुनावी सभा में उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हनुमान जी दलित परिवार के वंशज हैं। उन्होंने कहा वह करके दिखा दिया। पिछले दिन उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पटना आने के क्रम में हवाई अड्डा से सीधा हनुमान मंदिर में गये।
मंदिर के मुख्य पुजारी जो दलित समुदाय से आते हैं उनसे आशीर्वाद लिया। पटना स्टेशन पर बजरंगबली के मंदिर में देश के राष्ट्रपति भी वहां के दलित पुजारी से आशीर्वाद लिया था। बिहार के ग्रामीण क्षेत्र खासकर दलित बस्तियों में बजरंगबली का चर्चा जोरों पर है। बुजुर्ग और महिलाओं का कहना है कि बाबा साहब के तरह बजरंगबली भी हमारे गोत्र सेआते हैं। दलित महिला बीच शिव-चर्चा के जगह बजरंगबली का पूजा पाठ की संख्या बढ़ गयी है। जय हो बजरंगबलीञ


Download Android App
Download iOS App



