बेगूसराय में 5 साल के गोलू की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है। गोलू बिस्किट लेने घर से निकला था, लेकिन उसकी लाश उसकी मां की गोद में लौटी। परिवार ने पड़ोसी बालकृष्ण सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेगूसराय में हुई इस घटना ने बिहार के पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
बिहार के बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाले अपराध ने अंजाम लिया है। शुक्रवार को 5 साल का गोलू 10 रुपये की बिस्किट लेने अपने घर से निकला, लेकिन वह वापस ज़िंदा नहीं लौटा।यह घटना बेगूसराय के चकबल्ली, वार्ड-14 में रिफाइनरी थाना क्षेत्र की है। गोलू के परिवारजनों के बयान के मुताबिक, उनके पड़ोसी बालकृष्ण सिंह गोलू की लाश लेकर आया और उसकी मां की गोद में फेंकते हुए कहा, “लो, तुम्हारा बच्चा मर गया।”गोलू की हत्या कथित तौर पर माथे में कील घुसाकर की गई। परिवार का आरोप है कि हत्या को अंजाम देने वाला पड़ोसी बालकृष्ण सिंह ही है। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह घटना बिहार की मौजूदा कानून व्यवस्था पर कई कड़े सवाल खड़े करती है।
दो कट्ठा ज़मीन के लिए हुआ सारा विवाद
परिवारजनों के अनुसार, पूरे विवाद की जड़ गांव में मौजूद 2 कट्ठा 15 धूर ज़मीन है। मृतक के परिवार का कहना है कि लंबे समय से पड़ोसी बालकृष्ण के साथ ज़मीन को लेकर रिश्ते खराब चल रहे थे। बालकृष्ण पहले भी उन्हें कई बार धमकी दे चुका था। परिवार ने बताया कि एक बार तो उसने गोलू और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।
Saurabh Murder Case में मेडिकल स्टोर पर छापा, ड्रग इंस्पेक्टर ने खंगाले रिकॉर्ड
कितनी दुरुस्त है बिहार की कानून व्यवस्था?
बेगूसराय में हुई इस घटना ने बिहार के पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बिहार में सचमुच कानून व्यवस्था दुरुस्त है? एक दौर में ‘जंगल राज’ के विरोध की लहर पर सवार होकर सत्ता में आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के लिए ऐसे मामले आगामी विधानसभा चुनावों में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



