Bihar: बिहार में अपराध की घटनाएं चरम पर है। पहले व्यापारियों को निशाना बनाकर हत्या की घटना सामने आई है। अब पटना में बैंक मैनेजर की लाश कुएं से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। शव के साथ कुंए के पास ही स्कूटी और चप्पल भी बरामद की गई है। बता दें कि बैंक मैनेजर लगभग 36 घंटे से लापता था पुलिस की जांच और खोजबीन के पास शव कुंए से बरामद किया गया है।
पार्टी में हुए थे शामिल
बैंक मैनेजर की पहचान अभिषेक के रुप में हुई है। बता दें कि वह पहले अपने परिवार के साथ पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने देर रात अपने पत्नी और बच्चों को वापस घर भेज दिया था और खुद वहीं पार्टी में रुक गए थे। इसके बाद से ही बैंक मैनेजर लापता हो गए थे और लास्ट कॉल में सिर्फ एक्सीडेंट की घटना परिवार के साथ साझा की थी। अभिषेक कंकड़बाग के साथ जब संपर्क करने की कोशिश नाकाम हो गई थी तब पुलिस थाने में लापता की जानकारी दी गई थी।
CCTV खंगाल रही पुलिस
इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। CCTV फुटेज के अनुसार अभिषेक देर रात अकेले ही स्कूटी चला रहा था और माना जा रहा है कि वह नशे की हालात में था क्योंकि CCTV में वह लड़खड़ाते हुए नजर आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या और हादसा के एंगल से जांच कर रही है।
ALSO READ: Bihar Cabinet: बिहारियों के लिए खुशखबरी, सीएम नीतीश ने 30 एजेंडों पर लगाई मुहर


Download Android App
Download iOS App




