बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में चौतरवा चौक पर अवैध भंडारण कर रखें पेट्रोल-डीजल की दुकान में आज अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चौतरवा चौक पर ताराचंद प्रसाद के दुकान में अवैध बिक्री के लिए पेट्रोल-डीजल का भंडारण कर रखा गया था।
अर्थव्यवस्था पर चिदंबरम का ट्वीट, कहा- क्या सरकार के पास देश को निराशा से बाहर निकालने की है कोई योजना
दुकान में आज दोपहर अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में अभी तक किसी के जलने या जख्मी होने की सूचना नहीं है। हादसे में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के नष्ट होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



