Bihar: पटना में एक और हत्याकंड, व्यापारी विक्रम झा की गोली मारकर हत्या

Summary :

Bihar में बैखोफ बदमाश व्यापारी मालिकों को निशाना बना रहे है। पहले गोपाल खेमका, रमाकांत यादव और अब मार्ट के व्यापारी विक्रम झा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बता दें कि देर रात  हमलावरों ने विक्रम झा पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। विक्रम झा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। क्यों की गई हत्या बिहार में दिन-प्रतिदिन…

Bihar में बैखोफ बदमाश व्यापारी मालिकों को निशाना बना रहे है। पहले गोपाल खेमका, रमाकांत यादव और अब मार्ट के व्यापारी विक्रम झा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बता दें कि देर रात  हमलावरों ने विक्रम झा पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। विक्रम झा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

क्यों की गई हत्या

बिहार में दिन-प्रतिदिन हत्या की घटना बढ़ती जा रही है साथ ही व्यापारी वर्ग के  लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। विक्रम झा की हत्या के बाद रंजिश और व्यापार को लेकर विवाद ही कारण माना जा रहा है लेकिन अभी हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि विक्रम झा मार्ट का व्यापारी था और अपने क्षेत्र में मशहूर था। पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए कई एंगल से जांच कर  रही है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। सुराग ढूंढने के लि CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है। बता दें कि हमलावर बाइक में आए थे और विक्रम झा पर ताबड़तोड़ गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए थे।  बिहार की राजधानी के SP ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

गोपाल खेमका की हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में जाने माने व्यापारी Gopal Khemka की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोपाल खेमका को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी। यह घटना रामगुलाम चौक के पास होटल पनाश के पास हुई। बता दें कि Gopal Khemka का पटना में नाम शुमार था और करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे और टॉप 10 व्यपारी की सूची में भी उनका नाम शामिल था।

ALSO READ: चुनाव से पहले चिराग पासवान की जान को खतरा! सोशल मीडिया पर मिली मारने की धमकी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।