बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी का नेतृत्व करने वाले चिराग पासवान ने कहा कि राज्य के चुनाव राष्ट्रीय चुनावों के साथ ही हो सकते हैं। राज्य के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा संभव लग रहा है। चिराग पासवान ने पटना से ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ संकल्प यात्रा रवाना किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए महागठबंधन में गए थे। तीन बैठकों के बाद भी कुछ निर्णय नहीं हुआ। ऐसे में आगे भी मुख्यमंत्री को कुछ नहीं मिला तो ये गठबंधन से अलग हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं गए
नीतीश के एनडीए में वापसी की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए एनडीए में अब कोई जगह नहीं है। वह जिस गठबंधन में जाते हैं, उसको ही धोखा देते हैं और नुकसान कराते हैं। नीतीश कुमार में बिहार का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है। बिहार प्रत्येक क्षेत्र में पीछे हो रहा है। नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार को देशभर में घूमने की फुर्सत है लेकिन बिहार के पीड़ित परिवारों से मिलने की फुर्सत नहीं है। शराब से लोगों की मौत हुई, लोगों की हत्या हो रही, लेकिन कभी मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं गए।


Download Android App
Download iOS App



