पीएफआई की युवा विंग एसडीपीआई पर एटीएस व पुलिस ने संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ छापेमारी की हैं।एटीएस पीएफआई के सभी दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। बिहार में गत दिनों से पीएफआई की मौजूदगी बहुत तेजी के साथ बढ़ी हैं। पटना के सब्जीबाग इलाके में एसडीपीआई का दफ्तर है। मामले की कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने की भी खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्रवाई में ATS भी शामिल है।
एक दिन पहले एटीएस ने गिरफ्तार किए थे दो आतंकी
देश विरोधी गतिविधियों में सलिंप्त रहने के कारण एटीएस ने पीएफआई से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आतंकियों में एक झारखंड पुलिस का रिटायर्ड दरोगा मोहम्मद जलालुद्दीन था, तो दूसरा पीएफआई का मौजूदा सदस्य अतहर परवेज था। जलालुद्दीन पहले सिमी से जुड़ा था।
फुलवारी शरीफ में युवाओं की आतंकी बनने की ट्रेनिंग का कैंप
पटना पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने पटना के फुलवारी शरीफ के अहमद पैलेस की दूसरी मंजिल को ट्रेनिंग सेंटर बनाया था। ये पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से भी जुड़े थे, जो बिहार में कई जगहों में फैले हुए हैं। पकड़े गए दोनों आतंकी मार्शल आर्ट की आड़ में आतंक की ट्रेनिंग दे रहे थे। इनके पास से PFI-SDPI का गुप्त दस्तावेज ‘मिशन 2047’ मिला है जिसमें 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात कही गई है।
देश में आतंक फैलाने के लिए कंहा से जुटाया अवैध धन , जांच जारी
एटीएस इन गिरफ्तार आतंकियों के बैकं खाते भी खंगाल रही हैं। ताकि यह पता लगया जा सकें आखिर इस षडयंत्र के धन कहां से अर्जित किया जा रहा था। जांच में दोनों के कनेक्शन विदेशी संगठनों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसलिए एटीएस पुरी तफ्शील के साथ इन दोनों के संबंधों व गतिविधियों की जांच कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



