मध्यप्रदेश में अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान देने वाले मैहर विधानसभा से विधायक नारायण त्रिपाठी ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।इस मौके पर राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।
भाजपा विधायक त्रिपाठी को भोपाल बुलाया गया
राष्ट्रपति चुनाव की तारीख करीब आ रही है और एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदि मुर्मू के लिए भाजपा वोट जुटाने में लगी हुई है, इस बीच मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी का सरकार के खिलाफ बयान आया, तो कई सवाल उठने लगे।इसी क्रम में भाजपा विधायक त्रिपाठी को भोपाल बुलाया गया और उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर अपनी बात कही। इस मौके पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।
सरकार को कटघरे में खड़ा करने का काम किया
नारायण त्रिपाठी ने साफ तौर पर कहा है कि पहली बार कोई आदिवासी वर्ग से राष्ट्रपति बनने जा रहा है, इस मामले में मेरा रुख स्पष्ट ह, पार्टी की ओर से प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को ही मेरा वोट जाएगा।ज्ञात हो कि भाजपा विधायक त्रिपाठी ने नगरीय निकायों पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का खुले तौर पर आरोप लगाया था और अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करने का काम किया था।


Download Android App
Download iOS App



