Bihar: ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, पति ने ही की थी पत्नी और दो बच्चों की हत्या

Summary :

बिहार के कटिहार में मंगलवार की देर रात को महिला और उसके दो बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।इस मामले में पुलिस ने बुधवार को एक बड़ा खुलासा किया है।बता दें महिला के पति ही हत्यारा निकला है। उसी ने अपनी बेटी और बेटे की भी हत्या की है। पति के साथ घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं।

बिहार के कटिहार में मंगलवार की देर रात को महिला और उसके दो बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।इस मामले में पुलिस ने बुधवार को एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें महिला के पति ही हत्यारा निकला है। उसी ने अपनी बेटी और बेटे की भी हत्या की है। पति के साथ घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं। 
एसपी जितेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया 
आपको बता दें एसपी जितेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पति मो. फिरोज ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। घटना का कारण मृतिका की 10 साल की पुत्री फायाहा खातून थी। इसे फिरोज अपनी पुत्री नहीं मान रहा था। इसे वह नाजायज बता रहा था। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। इसी विवाद में पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। हत्यारा फिरोज अपनी पहली पत्नी और पुत्री को घर से चले जाने को कहता रहता था। 
गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही 
दरअसल, एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस घटना में महिला का पति संदिग्ध पाया गया था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।इस घटना में अन्य लोगों का भी हाथ है। सबकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

Desk Team